फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सड़कें लबालब, लोग बेहाल

Sun, 07 Sep 2014 12:25 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही रात में हुई 136.5 एमएम बारिश से कर्ण नगरी लबालब हो गई। सारा शहर जलमग्न हो गया। सड़कों पर दोपहर तक भी पानी भरा रहा। इससे लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



 नगर निगम की ओर से पानी निकासी के किए जा रहे दावों की बारिश में पोल खुल गई। नाले और सीवरेज की सफाई न होने से सीवरेज ओवरफ्लो हो गए। बारिश की वजह से कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं, जल भराव की वजह से राहगीरों को गड्ढे दिखाई नहीं दिए, जिससे लोगों के वाहन गड्ढों में गिरने से चोटिल भी हो गए। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

छह दिन में हो चुकी 256 एमएम बारिश
इंद्रदेव ने सावन की झड़ी भादों में लगाई है। पिछले छह दिन से लगातार बारिश हो रही है। इससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं और अच्छी पैदावार को आस लगाए हैं। शुक्रवार रात को 136.5 एमएम बारिश हुई और कुल मिला कर अब तक सितंबर मास में 256 एमएम बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन


छह सौ का आंकड़ा हुआ पार
पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष कम बारिश की वजह से हुड्डा सरकार ने हरियाणा में सूखा घोषित कर दिया है। अगस्त तक यह आंकड़ा अगस्त तक बारिश का आंकड़ा बहुत कम था, लेकिन सितंबर की शुरुआत होते ही अच्छी बारिश शुरू हो गई है। जनवरी से लेकर अब तक 614.5 एमएम बारिश हो चुकी है।

आगे भी जारी रहेगी बारिश
बारिश की वजह से ठंड तो जरूर हुई, लेकिन वहां में नमी की मात्रा बरकरार है। शनिवार सुबह के समय नमी 100 प्रतिशत और शाम को 68 प्रतिशत रिकार्ड की गई। इसने आमजन को बेहाल कर दिया। मौसम प्रवक्ता श्याम सिंह चौहान के अनुसार अगले दो दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें