फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हंदवाड़ा पहुंचे उमर, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले के हंदवाड़ा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और सरकार से क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने की अपील की। उमर ने इलाके में बाढ़ पीड़ितों से बात की और उनका हाल जाना।
विज्ञापन


उमर ने कहा, पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। ऐसी खबरें हैं कि कई घरों में पानी घुस गया है, जिससे लोगों को नुकसान हुआ है। कहा कि कई इलाकों में हालात बिगड़ते देख मैंने अपना प्रचार अभियान रोक दिया है। अपने सहयोगियों से बात की और स्थिति का जायजा लेने के लिए यहां पहुंचने का फैसला किया। उन्होंने कहा, इस क्षेत्र के लिए एक व्यापक बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम तैयार करने की आवश्यकता है, यह रातों रात नहीं होगा, लेकिन इसे करने की जरूरत है और ऐसा किया जाएगा।
उमर ने कहा, ऐसा लगता है कि हमने 2014 से कोई सबक नहीं सीखा है। जलवायु बदल रही है। दुबई जैसी जगह, जो एक रेगिस्तान है, वहां सिर्फ एक दिन में 18 महीने के बराबर बारिश हो गई। हमें बदलती जलवायु के अनुसार खुद को बदलना होगा। उन्होंने कहा, पीड़ितों को मुआवजा देने के अलावा सरकार को ऐसी घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कदम उठाने चाहिएं।
विज्ञापन

सज्जाद लोन ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
वहीं, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन ने भी कुपवाड़ा और हंदवाड़ा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। लोन ने कश्मीर घाटी में बाढ़ जैसी स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की और प्रशासन से निचले इलाकों में रहने वाले स्थानीय लोगों की सुरक्षा और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के प्रयास तेज करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा, मुझे कुपवाड़ा, बांदीपोरा, सोपोर और यहां तक कि श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों सहित विभिन्न जिलों से फोन आ रहे हैं, जहां लोगों को भारी जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। जीवन और संपत्ति के लिए एक गंभीर खतरा है, जिसके लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिएं। बता दें कि अब्दुल्ला और लोन बारामुला लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 20 मई को मतदान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें