फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मजालता तहसील के सुंडला में कई परिवार हुए बेघर, कर रहे पलायन

Fri, 05 Sep 2025 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
उधमपुर। मजालता के सुंडला में भूस्खलन के कारण अपने सामान के साथ पलायन करते लोग। पीड़ित
विज्ञापन
उधमपुर। जिले की मजालता तहसील के सुंडला गांव में लगभग 30 घर मलबे में तब्दील हो गए। एहतियातन 50 और घर खाली करा लिए गए। भूस्खलन के कारण इलाके में काफी तबाही हुई है। कई परिवारों को गांव से मजबूरन पलायन करना पड़ा। प्रशासन, पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सभी परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। मौके पर पहुंचे विधायक आरएस पठानिया ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और संबंधित अधिकारियों व प्रशासन से संपर्क कर पीड़ितों की हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें