फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पंचायत धनोड में मकानों को नुकसान, 12 घर टूटने के कगार पर

Fri, 05 Sep 2025 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। तहसील अरनास के ग्रामीण क्षेत्र धनोड में 12 घर टूटने की कगार पर हैं। बारिश के दौरान पहाड़ी के दरकने से काफी मकानों में दरारें आ गई है। स्थानीय निवासी होशियार सिंह, मोहन सिंह, राज सिंह, सुखदेव सिंह और बलदेव सिंह ने बताया कि उनके घरों को नुकसान पहुंचा है। कई अन्य घर भी नुकसान के कगार पर हैं। लोगों में दहशत का माहौल है। पंचायत के वार्ड नंबर आठ में रहने वाले लोगों का काफी नुकसान हुआ है। लोगों ने जिला प्रशासन से तुरंत मदद जारी करने के साथ रहने के लिए सुरक्षित स्थानों की व्यवस्था करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें