रामगढ़। क्षेत्र में देर शाम दो वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसा गांव चक सलारिया के पास दौलत चक मोड़ के पास हुआ। बताया जाता है कि एक युवक रामगढ़ की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा विजयपुर की ओर जा रहा था। दोनों के वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को रामगढ़ के सीएचसी अस्पताल में पहुंचाया। बाद में शाम शर्मा पुत्र राम लाल निवासी करालीया की हालत गंभीर देखते हुए रामगढ़ के डाक्टरों ने एईईएमएस रेफर कर दिया। दूसरे युवक की पहचान अनिल कुमार पुत्र सोम दत्त निवासी चजवाल के रूप में हुई है। उसे भी एईईएमएस में रेफर कर दिया गया। संवाद