फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजोरी के कालाकोट में सांप के डंसने से दो मासूम बहनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात कच्चे घर में फर्श पर सो रही थीं बच्चियां, पिता दुबई में करते हैं काम
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले के कालाकोट उपमंडल के मनमा बरमाड़ी गांव में शनिवार रात अपने कच्चे घर में फर्श पर सो रहीं दो मासूम बहनों की सांप के डंसने से मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन दोनों बच्चियों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
मृत बच्चियों की पहचान 8 वर्षीय अरीबा फातिमा और 5 वर्षीय अजीमा फातिमा के रूप में हुई है। बच्चियों के पिता मुख्तार अहमद मौलवी हैं और वर्तमान में दुबई में काम करते हैं। घर पर बच्चियां अपनी मां, एक भाई और एक अन्य बहन के साथ रह रही थीं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात दोनों बहनें अपनी मां और भाई-बहन के साथ कमरे में फर्श पर सो रही थीं। आशंका है कि रात करीब दो बजे किसी जहरीले सांप ने दोनों को डंस लिया। करीब एक घंटे बाद जब मां की आंख खुली तो उसने दोनों बच्चियों को अचेत अवस्था में पाया।
विज्ञापन

बदहवास परिजन तुरंत दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालाकोट ले जाने के लिए निकले। हालांकि, एक बच्ची ने रास्ते में मेहतका क्षेत्र में, जबकि दूसरी ने मनमा क्षेत्र में दम तोड़ दिया। कालाकोट के बीएमओ डॉ. इकबाल मलिक ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों बच्चियों को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें