फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बस की चपेट में आकर दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- चालक के खिलाफ केस दर्ज, सतवारी थाने की पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेशनल अस्पताल गाडीगढ़ के पास एक बस की चपेट में दो महिलाएं आ गईं। हादसे में दोनों घायल हो गई। थाना सतवारी की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार हरमीत कौर और सतवीर कौर निवासी गाडीगढ़ बस की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद दोनों को पहले गांधी नगर अस्पताल ले जाया गया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी में रेफर किया गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। परिजनों के अनुसार दोनों महिलाएं सड़क किनारे चल रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने महिलाओं को टक्कर मार दी। इसके बाद महिलाएं सड़क पर ही गिर पड़ीं। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें