फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चीनी डोर की चपेट में आने से दोपहिया चालक जख्मी

Thu, 31 Jul 2025 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। बाइक पर जा रहे एक व्यक्ति के गले में अचानक चीनी डोर फंस गई। इससे गले पर कट लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने विजयपुर सरकारी एक्सीडेंट हॉस्पिटल पहुंचाया। पाच टांके लगाने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

जख्मी व्यक्ति की पहचान दविंदर कुमार पुत्र ताराचंद निवासी स्वांखा मोड़ के रूप में हुई है। जख्मी दविंद्र कुमार ने बताया कि यह हादसा विजयपुर क्षेत्र में उस समय हुआ जब अचानक किसी पतंग उड़ाने वाले की डोर उसके गले में फंस गई। एसडीएम संजीव दुबे ने बताया कि चीनी डोर पर पूरी तरह प्रतिबंध है। कोई इस डोर को बेचेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें