फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हफ्ते बाद बहाल हुई पुंछ रावलाकोट बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो हफ्ते बाद सोमवार को एक बार फिर जिले में भारत पाक अधिकृत क्षेत्र के बीच चलने वाली पुंछ रावलाकोट बस सेवा बहाल हो गई। जिससे नियंत्रण रेखा पर बनी राहें मिलन से अपनों से मिल कर अथवा अपनों से मिलने के लिए 115भारत पाक नागरिक आर पार हुए। इस मौके पर पुंछ स्पोर्ट्स स्टेडियम जहां से पुंछ रावलाकोट बस चलती है वहां पर सुबह अपनों से दोबारा बिछुड़ने के गम  में सैंकड़ों आंखे छलक आई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत दिनों जिले में भारी वर्षा के बाद आई बाढ़ से पुंछ रावलाकोट सड़क पर हिडिम्बाजली नाले पर बना पुल बैह गया था जिसके चलते पुंछ रावलाकोट बस सेवा ठप हो गई थी। चार दिन पहले सेना द्वारा बाढ़ में बैह गए पुल के स्थान पर लोहे का पुल लगाए जाने के बाद आज दोपहर एक बार फिर नियंत्रण रेखा के आर पार लोगों की आवाजाही बहाल हो गई।

तो करीब 1.20 बजे पुंछ जिला मुख्यालय से करीब 10किलो मीटर की दूरी पर भारत पाक नियंत्रण रेखा पर चक् कां दा बाग की राहें मिलन खोली गई। तो सर्वप्रथम पुंछ रावलाकोट बस में सवार हो कर 65 लोग पाक अधिकृत क्षेत्र गए। जिनमें सभी 65भारतीय पाक नागरिक भारत में अपने रिश्तेदारों के पास डेड महीना बिता कर वतन लोटे।
विज्ञापन

विज्ञापन

35 पाक नागरिक पहली बार भारत में बसे अपने रिश्तेदारों से मिलने आए

वहीं इस मोके पर पाक अधिकृत क्षेत्र से रावलाकोट पुंछ बस में सवार होकर 50लोग चक् कां दा बाग की राहें मिलन पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंचे। जिनमें 35पाक नागरिक पहली बार भारत में बसे अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए आए। जबकि 15भारतीय नागरिक पी ओ के में अपने रिश्तेदारों के पास एक महीना बिता कर घर लौटे।

इससे पहले सुबह 9बजे से ही नगर स्थित स्पोर्ट स्टेडियम में बड़ा ही मार्मिक वातावर्ण बना हुआ था। जहां पर लोग बरसों बाद मिले अपने रिश्तेदारों से दोबारा बिछुड़ने के गम में आंसू बहाते हुए उनसे गले मिल कर विदाई दे रहे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें