फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में दो लोग बहे, नौ घायल, पढ़ें खबर

Sun, 26 Apr 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटी में रविवार को अलग-अलग घटनाओं में दो लोग पानी में बह गए। पुलिस की जानकारी के मुताबिक घाटी के हरवन इलाके में दाच्छीगाम नाले में बीस वर्षीय युवक उमेर नाजर और बांडीपोरा जिले के किशनगंगा नदी में फातिमा बेगम नाम की महिला पानी के तेज बहाव में बहने से दोनों की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उमेर नाजर (20) का शव बरामद कर उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया। वहीं बांडीपोरा जिले की पुलिस ने भी सारादाब के मोहम्मद शफी शेख की पत्नी फातिमा बेग का शव बरामद कर उसके परिवार वालों को सौंप दिया।
 
निर्माणाधीन इमारत गिरने से नौ लोग घायल
घाटी के शालीमार इलाके में रविवार को निर्माणाधीन इमारत की कंक्रीट की स्लैब गिरने से नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि निर्माणाधीन मकान शालीमार के इफ्तिकार हुसैन नक्श का था। घटना में घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य व्यक्ति को बरजुला के बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें