ग्रां बरयोतरा व अगार बल्लियां के दो वार्ड कंटेनमेंट जोन घोषित
रियासी। पंचायत ग्रां बरयोतरा और अगार बल्लियां के वार्ड दो वार्ड में संक्रमित मामले मिलने के बाद दोनों इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने बुधवार शाम को कंटेनमेंट जोन बनाने के निर्देश जारी किए, जिसके बाद दोनों इलाकों की तारबंदी कर लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए गए। तारबंदी के अंदर किसी के भी आने की मनाही रहेगी। बुधवार को ब्लॉक रियासी में 24 कोरोना के मामले सामने आए हैं। इनमें ज्यादातर इन्हीं दो वार्ड के हैं। वहीं, जिले में 65 पॉजिटव केस मिले हैं, जिनमें नौ ट्रेवलर्स हैं। इसके अलावा ब्लॉक माहौर से 10, कटड़ा से 15 और पौनी से नौ केस सामने आए हैं। बुधवार को 130 लोगों ने महामारी को मात दी है। संवाद