फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल हिंसा के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। बंगाल में विधानसभा चुनावों में बाद हुई हिंसा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए इसे अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। जिले की दूरदराज माहौर तहसील मुख्यालय में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैनर दिखा कर बंगाल में हुई घटना की निंदा की। भाजपा महासचिव मुशताक अहमद मलिक और वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंह ने कहा कि बंगाल में हुई हिंसा के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या में तृणमूल कांग्रेस का हाथ है। उन की पार्टी के कार्यकर्ता जीत के जश्न में लोकतंत्र का गला घोंटने में लगे हैं। भाजपा ने भी कई राज्यों में बहुमत के साथ जीत हासिल की है, लेकिन किसी भी स्थान पर ऐसा कृत्य नहीं किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत पर भी शोक जता कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें