पुलिस ने चिंगस में दर्ज दो अलग-अलग घटनाओं में आठ गोवंश को बचाया और गो तस्करी में प्रयुक्त किए जा रहे दो वाहनों को जब्त कर दिया। आईसी पीपी चिंगस के नेतृत्व में पुलिस चौकी चिंगस द्वारा कालीडाब क्षेत्र में नाका जांच के दौरान दो वाहनों को रोका गया। इस दौरान बिना वैध अनुमति के कालीडाब रोड से तीन गोवंशी को ले जाते हुए पकड़ा गया। चालक मौके से भाग निकाला। एक अन्य मामले में एक वाहन को कालीडाब रोड पर रोका गया और उसमें भी बिना वैध अनुमति के पांच गोवंशी बरामद किए। चालक मौके से फरार हो गया। दोनों मामलों में पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। गाड़ी के नंबर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।