खौड़ की पंचायत अपर नरायाणा के मोहल्ला टिबी वाला वार्ड नंबर दो को जाने वाली सड़क की हालत बारिश की बजह से जर्जर हो गई है। इसकी मरम्मत करने के लिए मैटेरियल (रेत- बजरी) लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश और जलभराव के चलते इलाके के सड़कों की हालत खराब हो गई है। सड़क मरम्मत के लिए मैटेरियल लेकर जा रहा डंपर भी खराब सड़क का शिकार हो गया। संवाद