फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मेंढर में दो वाहनों की भिड़ंत, एक की मौत, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिले के भाटाधुरियां नाड़ और तोता गली गांव के बीच शुक्रवार के धुंध के कारण दो गाड़ियों के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार एक गाड़ी जम्मू से पुंछ की ओर जा रही थी। जबकि दूसरी पुंछ से राजोरी की ओर जा रही थी। धुंध के कारण घने जंगलों में भाटाधुरियां नाड़ और तोता गली गांव के बीच एक अंधे मोड़ पर भिड़ंत हो गई। पुंछ से राजोरी जाने वाली गाड़ी में सवार चार लोग अमृत कुमार पुत्र जगत राम, नीलम कुमारी पत्नी अमृत कुमार, अंश शर्मा पुत्र जीत कुमार और अजय कुमार घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सेना ओर पुलिस के ग़श्ती दल दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बिमभर गली सेना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर अमृत कुमार की मृत्यु हो गई और अन्य को जीएमसी अस्पताल राजोरी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें