फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो चोर गिरफ्तार, कार समेत लाखों का सामान बरामद

विज्ञापन
बठिंडी पुलिस चौकी में चोरी के सामान के साथ चोर: स्रोत पुलिस
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बठिंडी क्षेत्र में कार समेत अन्य सामान चोरी होने के मामले को सुलझा लिया गया है। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर इनके पास से करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया है।
8 सितंबर को बठिंडी के रहने शेख अता उल्लाह ने पुलिस के पास कार और अन्य सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके आधार पर दो आरोपियों की पहचान की। इनमें जम्मू के बाग-ए-बाहु का अशोक कुमार और मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला सोनू सिंह शामिल हैं। हिरासत में लिए जाने पर दोनों ने कबूल किया कि चोरी उन्हीं ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके पास से पुलिस ने ऑल्टो कार (जेके02डीए9745), कैमरा, डिजिटल घड़ी, घड़ी, लैपटॉप, मोबाइल, एलईडी 42 इंच, गैस सिलेंडर बरामद किया। पूछताछ करने पर ये भी पता चला कि वे कई जगहों पर चोरियों को अंजाम दे चुके हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने लैपटॉप, चार स्मार्ट फोन, तीन सिलेंडर भी बरामद किए। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें