फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा: घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकी ढेर, दो जवान भी हुए शहीद

Sat, 30 Jul 2016 04:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आंतकियों को मार गिराया है, जबकि सेना के दो जवान भी शहीद हो गए हैं। फिलहाल मुठभेड़ खत्म हो गई है। 
विज्ञापन


नौगाम में रविवार देर रात एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे आंतकियों के एक समूह को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। इस हमले सेना के दो जवानों की मौत हो गई जबकि एक जवान गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल जवान को बेस हॉस्पिटल भेजा गया है। 

इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए हैं। आतंकियों के पास से दो एके-47, एक यूवीजीएल युद्ध का सामान और कुछ खाने-पीने की चीजें भी मिलीं हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

लश्कर के लॉचिंग पैड पर 200 आंतकी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश में

फाइल फोटो - फोटो : PTI
फिलहाल सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। गौरतलब है कि एक सप्ताह में यह पाकिस्तान की ओर से दूसरी बार घुसपैठ की कोशिश की गई है। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक सीमा पार लश्कर के लॉचिंग पैड पर लगभग 200 आंतकी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश में हैं। 

आपको बतातें चलें कि 25 जुलाई को नौगाम में एक आतंकियों के समूह ने घुसपैठ की कोशिश की थी जिसमें सेना ने चार आतंकियों को मार गिराया था जबकि एक आतंकी को जिंदा पकड़ने में सफल रहे थे। पकड़ गया आतंकी पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें