फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: नरवाल में दो आतंकी गिरफ्तार, पांच किलो आईईडी बरामद

Sun, 27 Jun 2021 08:54 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पांच किलो आईईडी के साथ दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के नरवाल इलाके में पांच किलो आईईडी के साथ दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। आतंकियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। आतंकवादियों को समय पर गिरफ्तार कर जम्मू शहर में एक बड़ी आतंकी साजिश को टाल दिया गया है। आतंकियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

बता दें कि जम्मू पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में एक प्रमुख शॉपिंग मॉल के पास से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस ने ऑपरेशन शुरू किया। आतंकी शहर में हमले को अंजाम देने से पहले प्रमुख प्रतिष्ठानों की रेकी कर रहे थे।

इस ऑपरेशन में पुलिस की विभिन्न टीमें जुटी हुई थीं। आतंकवादियों से यह पता लगाया जा रहा है कि उनके अन्य साथी भी जम्मू में घुसने में सफल रहे हैं या नहीं। पुलिस ने इस संबंध में कई स्थानों पर छापेमारी की है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि जम्मू पुलिस ने 5 से 6 किलोग्राम वजन का एक आईईडी बरामद किया है। यह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के गुर्गे से बरामद की गई। इसे किसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर लगाया जाना था। इस रिकवरी से बड़ा आतंकी हमला टल गया है। पूछताछ के लिए संदिग्धों को उठाया गया है। पुलिस अन्य एजेंसियों के साथ जम्मू हवाई क्षेत्र में हुए विस्फोटों पर भी काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें