पुंछ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां हथियारों के साथ दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, तारिक और रियाज नाम के आतंकवादियों को पुंछ पुलिस ने मंडी इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
जलियां गांव के तारिक के किराए के कमरे से दो एके राइफलें भी बरामद हुई हैं। पुंछ पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।