फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सोपोर में दो आतंकी सहयोगी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ की कार्रवाई, हथियार, गोला बारूद और आईईडी बरामद
विज्ञापन


सोपोर। पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ सोपोर में आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़े दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद, आईईडी सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन


सैदपोरा बाईपास क्षेत्र के पास दो संदिग्धों के होने के इनपुट पर उक्त क्षेत्र में पुलिस, सेना (22 आरआर) और सीआरपीएफ (179 बटालियन) ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दोनों संदिग्धों ने घेरा तोड़ भागने की कोशिश की। हालांकि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी पहचान कैसर मंजूर मीर निवासी बहल मोहल्ला सैदपोरा और मुजफ्फर मजीद मीर निवासी शालपोरा बरात कलां के रूप में हुई है। दोनों ने कबूल किया कि वे स्थानीय सक्रिय आतंकवादी बिलाल अहमद मीर निवासी ब्राथ कलां सोपोर के लिए सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे, जो लश्कर से जुड़ा था। इनके कब्जे से 15 पिस्टल राउंड, 25 एके -47 राउंड, 01 आईईडी और 02 हैंड ग्रेनेड सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें