फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ के दच्छन में दो एसपीओ लापता, सेना और पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान; मोबाइल भी बंद

Thu, 12 Nov 2026 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किश्तवाड़

सार

दोनों कियार गांव स्थित अपने कैंप से धरना-मरवाह में सेना की चौकी के लिए निकले थे, लेकिन निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
तलाशी अभियान/ File - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम दच्छन इलाके में बुधवार को दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) लापता हो गए। दोनों कियार गांव स्थित अपने कैंप से धरना-मरवाह में सेना की चौकी के लिए निकले थे, लेकिन निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचे। उनके मोबाइल फोन भी बंद हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने फायरिंग की आवाज सुनी। इसके बाद पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।

विज्ञापन


लापता एसपीओ की पहचान बाबी चंद और रशपाल कुमार के रूप में हुई है। दोनों स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) में तैनात थे। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान के लिए आसपास के इलाकों के साथ दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों वाले क्षेत्रों में भी सुरक्षा बलों की टीमें तैनात की गई हैं। दोनों के लापता होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आतंकी गतिविधि से जोड़ना जल्दबाजी
अधिकारियों ने फिलहाल दोनों एसपीओ के लापता होने की घटना को आतंकी गतिविधि से जोड़ने से इन्कार किया है। उनका कहना है कि तथ्यों का पता चलने से पहले किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में किश्तवाड़ में हुई आतंकी घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


2026 में चार आतंकी और एक जवान मारा गया
किश्तवाड़ के दूरदराज और जंगलों से घिरे इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी खत्म करने के लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 में आतंकी घटनाओं में चार आतंकी और सेना का एक जवान मारा गया। वर्ष 2025 में तीन आतंकी और एक जवान की मौत हुई, जबकि 2024 में तीन सुरक्षाकर्मियों और दो नागरिकों की जान गई थी।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें