फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पंजाब तक नशे का नेटवर्क चलाने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, नरवाल से ट्रक में मिली 830 किलो भुक्की

Tue, 18 Apr 2023 01:48 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एएनटीएफ की टीम ने जालंधर में छापा मारकर दोनों को पकड़ लिया। एसपी विनय शर्मा ने बताया कि अब दो ऐसे लोग पकड़े गए हैं, जो कश्मीर से नशे की खेप लेकर पंजाब बेच देते हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने भुक्की की बड़ी खेप बरामद की है। जालंधर और कश्मीर के दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो मुख्य रूप से भुक्की की खरीद-फरोख्त करते हैं। शहर के नरवाल इलाके में एएनटीएफ की टीम ने ट्रक से 830 किलो भुक्की बरामद की।

विज्ञापन


यह कश्मीर से पंजाब लाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान ट्रक (जेके18ए 0425) के साथ पंजाब के जालंधर के रहने वाले जसविंदर सिंह और कश्मीर पुलवामा निवासी नजील कादिर गिरफ्तार किए गए।

फिल्लौर में दबिश, दो रिसीवर दबोचे

पूछताछ में पता चला कि पंजाब के फिल्लौर के हरविंदर सिंह और दिग्विजय सिंह रिसीवर हैं। दोनों कश्मीर से खेप लेते हैं और आगे बेचते हैं। इसके बाद एएनटीएफ की टीम ने जालंधर में छापा मारकर दोनों को पकड़ लिया। एएनटीएफ के एसपी विनय शर्मा का कहना है - अब दो ऐसे लोग पकड़े गए हैं, जो कश्मीर से नशे की खेप लेकर पंजाब बेच देते हैं।

तीन किलो गांजा के साथ छत्तीसगढ़ की महिला गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन जम्मू पर एक महिला गांजा के साथ गिरफ्तार की गई है। वह छत्तीसढ़ से गांजा लेकर जम्मू पहुंची थी। इसे वह जम्मू के अलग-अलग जगहों में बेचना चाहती थी। वह लंबे समय से इसमें लगी हुई थी। महिला का नाम महातरेन है, जो छत्तीसगढ़ की रहने वाली है।

रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला संदिग्ध अवस्था में एक बैग लेकर घूम रही है। इसके बाद पुलिस ने इसे पकड़ा और बैग से 3 किलो गांजा बरामद किया गया। अब मामले में आगे की जांच जारी है। हालांकि महिला ने बताया कि वह पहले भी इस तरह से गांजा की तस्करी कर चुकी है।

विज्ञापन


शहर के सिद्धड़ा क्षेत्र में एक नशा तस्कर को पकड़ा गया है। उससे हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने मोहित भान नाम के युवक को पकड़ा। इसके पास से 2 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके बाद नगरोटा में मामला दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें