उधर, सातवें चरण के मतदान के तहत ब्लॉक आरएस पुरा व सुचेतगढ़ में होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसी भी अप्रिय घटना को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए हैं। मतदाताओं से भी अपील की गई है कि वह वोट डालने के लिए घर से जरूर निकलें। ब्लॉक आरएस पुरा तथा सुचेतगढ़ में ऐसी पंचायतें भी हैं जहां सरपंच तथा पंच पद के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। इनका परिणाम बुधवार शाम को ही घोषित कर दिया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्र में कई स्थान ऐसे हैं जो पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते प्रभावित रहते हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से रिक्त स्थानों पर भी पुलिस स्टेशन बनाए गए हैं, ताकि गोलाबारी की आशंका के चलते मतदाता मतदान कर सकें।