कश्मीर घाटी में सोमवार को शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) में स्वाइन लू के दो और पाजिटिव मामले सामने आए हैं। जम्मू में कोई भी नया नया मामला पाजिटिव नहीं आया। सोमवार को जीएमसी के चोपड़ा नर्सिंग होम की स्पेशल ओपीडी में पांच सैंपल लिए गए। स्किम्स की प्रवक्ता सना कुलसुम ने बताया कि दो नए मरीजों के साथ अब तक पाजिटिव पाए गए मरीजों का आंकड़ा 384 पहुंच गया है।
उन्होंने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में केवल एक मरीज भर्ती है। सना के अनुसार सोमवार को विशेष ओपीडी में 39 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से छह संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 906 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें अभी तक 384 पाजिटिव और 516 निगेटिव पाए गए हैं जबकि 6 की जांच रिपोर्ट आनी है।
उन्होंने यह भी बताया कि 57 मरीजों को यहां आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। अस्पताल में अब तक 2902 मरीजों को जांचा गया और स्वाइन लू के कारण 12 की मौत हुई है। गौरतलब है कि एक मरीज की मौत श्री महाराजा हरी सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल में हुई है। अब तक की मौतों का आंकड़ा 13 है।