जम्मू-कश्मीर के रियासी में माता वैष्णो देवी के दर्शन कर शिवखोड़ी जा रही यात्रियों से भरी बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। दो मिनी बसों की आपस में हुई जोरदार भिडंत में 17 यात्री घायल हुए हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रियासी-कटड़ा मार्ग पर दो बसों की आपस में भिडंत हो गई। एक बस में लखनऊ के करीब आठ यात्री सवार थे, वहीं दोनों बसों के यात्री घायल हुए हैं। घायलों की कुल संख्या 17 के करीब बताई जा रही है।
सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में कई यात्री स्थानीय नागरिक हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।