फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में मारे जैश के दोनों आतंकी कई घटनाओं में थे शामिल, 5 घंटे की तलाशी के बाद ढेर

Fri, 01 Feb 2019 02:12 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के द्रबगाम में वीरवार आधी रात बाद हुई मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। इनसे हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए गए हैं। मारे गए दोनों आतंकी कई घटनाओं में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों की शिनाख्त पुलवामा द्रबगाम के शाहिद मुश्ताक बाबा और आरिहाल के इनायत अब्दुल्ला जिगर के तौर पर हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शाहिद पिछले काफी समय से पुलवामा और शोपियां जिले में सक्रिय था और कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के पीछे उसका हाथ था।

इनायत हाल ही में आतंकी बना था। आईजी एसपी पाणि ने बताया कि इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। यह एक सफ ल ऑपरेशन था जिसे सुरक्षाबलों ने बहुत ही सूझबूझ  के साथ अंजाम दिया।
विज्ञापन


यह ऑपरेशन वीरवार शाम करीब 7:30 बजे शुरू हुआ जब एक सूचना के आधार पर सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और एसओजी के जवानों ने जिले के द्रबगाम के बाबा मोहल्ला में साझा तलाशी अभियान चलाया। पांच घंटे के तलाशी अभियान के बाद मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें दो आतंकी मार गिराए गए। ऑपरेशन शुरू होने के कुछ देर बाद ही पुलवामा और शोपियां जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी गई थीं।

अलगाववादी नेता भी जनाजे में हुए शामिल
इस बीच दोनों आतंकियों के जनाजे में बर्फबारी और ठंड के बावजूद काफी लोग पहुंचे। भीड़ के कारण करीब 11 बार जनाजा पढ़ना पड़ा। इस दौरान आजादी के हक में नारेबाजी भी की गई। कुछ स्थानीय अलगाववादी नेता भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें