उधमपुर के ठंडा पद्दार इलाके में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाईवे पर वाहन पलटने से चार लोग घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां दो ने दम तोड़ दिया जबकि दो का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान अभय (26) और देवम (23) के रूप में हुई है। घायलों में हरीश (24) और पारस (25) शामिल हैं। दोनों घायलों को विशेष इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया है। पुलिस को बताया कि जखैनी से रठियान की तरफ जा रहे स्कार्पियों की रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा सामने आया है।