फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टला बड़ा हादसा: जम्मू को दहलाने की आतंकी साजिश नाकाम, पुलिस पोस्ट के सामने बैग से एक-एक किलो की दो आईईडी बरामद

Tue, 15 Nov 2022 06:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि देर शाम फ्लाय मंडाल पुलिस पोस्ट की पेट्रोलिंग पार्टी ने संदिग्ध बैग को देखा। इसके बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी देते हुए पूरे इलाके को घेर लिया गया। 
विज्ञापन
फ्लाय मंडाल पुलिस पोस्ट - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के सतवारी थाना क्षेत्र के फ्लाय मंडाल पुलिस पोस्ट के सामने काले रंग के एक संदिग्ध बैग से सोमवार देर रात एक-एक किलो की दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइज (आईईडी) बरामद की गई। आशंका है कि यह आईईडी सीमा पार से ड्रोन के जरिये गिराई गई थी। इसे दूसरे स्थान तक पहुंचाया जाना था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस की नजर पड़ गई। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि यह बैग पुलिस पोस्ट के पास एक खाली पड़े प्लॉट में पाया गया। शाम को पुलिस पोस्ट की पेट्रोलिंग पार्टी ने गश्त के दौरान संदिग्ध बैग को देखा। इसके बाद पूरे इलाके को घेरकर आवाजाही रोक दी गई। तकनीकी टीम को संदिग्ध बैग की जांच के लिए बुलाया गया। जांच में पाया गया कि इसमें दो आईईडी रखी गई थी।

एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि देर शाम फ्लाय मंडाल पुलिस पोस्ट की पेट्रोलिंग पार्टी ने संदिग्ध बैग को देखा। इसके बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी देते हुए पूरे इलाके को घेर लिया गया। ज्ञात हो कि एक सप्ताह पहले सिदड़ा इलाके में एक तेल टैंकर में छिपाकर ले जाए जा रहे हथियारों के साथ जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल ये आतंकी पुलिस की रिमांड पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें