फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी साजिश नाकाम: जम्मू में पुलिस पोस्ट के पास दो IED बरामद, सीमा पार ड्रोन से गिराए जाने की आशंका

Tue, 15 Nov 2022 11:27 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के बाहरी इलाके में एक पुलिस चौकी के पास दो इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) मिले हैं। सूचना मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। दस्ते ने इन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नियंत्रित विस्फोट से नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के सतवारी थाना क्षेत्र के फ्लाय मंडाल पुलिस पोस्ट के सामने काले रंग के एक संदिग्ध बैग से सोमवार देर रात एक-एक किलो की दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइज (आईईडी)  बरामद की गई। आशंका है कि यह आईईडी सीमा पार से ड्रोन के जरिये गिराई गई थी। इसे दूसरे स्थान तक पहुंचाया जाना था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस की नजर पड़ गई। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि यह बैग पुलिस पोस्ट के पास एक खाली पड़े प्लॉट में पाया गया। शाम को पुलिस पोस्ट की पेट्रोलिंग पार्टी ने गश्त के दौरान संदिग्ध बैग को देखा। इसके बाद पूरे इलाके को घेरकर आवाजाही रोक दी गई। तकनीकी टीम को संदिग्ध बैग की जांच के लिए बुलाया गया। जांच में पाया गया कि इसमें दो आईईडी रखी गई थी।

एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि देर शाम फ्लाय मंडाल पुलिस पोस्ट की पेट्रोलिंग पार्टी ने संदिग्ध बैग को देखा। इसके बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी देते हुए पूरे इलाके को घेर लिया गया। ज्ञात हो कि एक सप्ताह पहले सिदड़ा इलाके में एक तेल टैंकर में छिपाकर ले जाए जा रहे हथियारों के साथ जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल ये आतंकी पुलिस की रिमांड पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें