फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो घंटे तेज बारिश, खेतों में बिछी फसल

Sat, 28 Sep 2024 04:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 27971 ने बनवाए हैं किसान क्रेडिट कार्ड, 10114 ने करवाया है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। बारिश और चली तेज हवाओं से शुक्रवार सुबह बासमती धान की फसल बिछ गई। इससे किसान वर्ग परेशान है। किसान मिलखी राम, जगत राम और राकेश कुमार के अनुसार कि उनके धान के खेत में पहले से ही पानी था और सुबह हुई बारिश के साथ चली तेज हवा से धान की फसल खेतों में लेट गई है।
किसानों ने बताया कि गत वर्ष भी जब धान की फसल पकने को थी तो बारिश के साथ ओले पड़ने व तेज हवा से धान की फसल को काफी नुकसान हुआ था। एक बार फिर से किसान असमंजस में हैं। किसानों ने बताया कि उन्होंने फसल का बीमा नहीं करवाया है। आज सुबह साढ़े 9 बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक बारिश के साथ तेज हवा चलती रही। इससे धान की फसल जमीन पर लेट गई। किसानों के अनुसार प्राकृतिक आपदाओं से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार जिले में 27971 किसानों ने अपने केसीसी बनवाए हैं। इनमें 10114 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करवाया है। जिले में कुल 4200 हेक्टेयर पर धान की फसल होती है।
विज्ञापन

किसानों को धान की फसल के बीमा के लिए 100 रुपये प्रति कनाल के हिसाब से किश्त देनी होती है। फसल के नुकसान होने पर बीमा कंपनी की ओर से 5000 रुपये प्रति कनाल के हिसाब से किसान को मुआवजा दिया जाता है।
विज्ञापन


जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में धान की फसल खेत में लेटी है। कोई अधिक नुकसान नहीं हुआ है। एक दो दिन धूप निकले पर धान की फसल फिर से उठ जाएगी। सांबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में टीम ने दौरा किया है।

मदन गोपाल सिंह, मुख्य जिला कृषि अधिकारी सांबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें