फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा: हिजबुल और जैश के दो आतंकी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकवाद के खिलाफ अभियान के दौरान बुधवार को रियासत पुलिस ने कश्मीर संभाग के पुलवामा जिले में जैश ए मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए दो आतंकियों को धर दबोचा।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का दावा है कि पकड़े गए दोनों आतंकी सुहेल मजीद भट निवासी नोपोरा और गुलजार अहमद डार निवासी नागबल 5 दिसंबर 2014  को त्राल बस स्टैंड पर किए गए ग्रेनेड हमले के दोषी हैं। उल्लेखनीय है कि विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई थी।

कश्मीर पुलिस के मुताबिक पुलवामा से गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकियों की लंबे समय से तलाश थी। दोनों लकड़ी की तस्करी, अपहरण और अवंतीपोरा और त्राल इलाकों में अंजाम दी गईं कई आतंकवादी वारदातों में शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार बरामद

पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों आतंकियों ने माना कि वो जैश ए मोहम्मद के कमांडर आदिल पठान और हिजबुल कमांडर जाकिर के लिए काम करते हैं।

त्राल बस स्टैंड पर दोनों ने आदिल पठान और जाकिर के कहने पर ही ग्रेनेड हमला किया था। पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ कि दोनों सुरक्षा बलों को निशाना बनाने, उनके हथियार छीनने और सैन्य ठिकानों की रैकी करने की भी साजिश भी कर रहे थे।

वहीं, जम्मू संभाग के रियासी जिले की चसाना तहसील के कुंदराधन इलाके में बुधवार को सेना और पुलिस ने संयुक्त आपरेशन के दौरान आतंकी ठिकाना नष्ट कर वहां से दो एके-56 राइफलें, दो मैग्जीन, 7.62एमएम असाल्ट राइफल के 82 राउंड एक रेडियो सेट और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें