फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में चले तेज धार हथियार

Sat, 21 Oct 2017 09:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चक्क रामदास में दो गुटों के बीच तेजधारदार हथियार चले और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हो जीएमसी उपचार के लिए भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार सुभाष चंद्र पुत्र दर्शन लाल और रिशी कुमार पुत्र राज कुमार की दूसरे गुट से राकेश कुमार पुत्र तिलक राज सभी निवासी चक्क रामदास अपनी जमीन में काम कर रहे थे।
विज्ञापन


जमीन पर दोनों गुटों के बीच कहा सुनी हुई और बाद मेें झगड़ा हो गया। तीनों भाईओं ने दूसरे पक्ष के राजेश कुमार के कंधे पर टोके से वार करना शुरू कर दिया।  जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं तीनों भाई मौके से फरार हो गए। पुलिस अनुसार कंधे पर किए गए वार काफी अंदर तक लगे।

राजेश के पिता तिलक राज का कथित आरोप है कि मेरे बेटे को जान से मारने के प्रयास में रिशी ने 12 बोर राइफल  से फायर भी किया था। अरनिया पुलिस ने सुभाष चंद्र, दर्शन लाल व रिशी कुमार तीनों पुत्र राज कुमार के खिलाफ  307 आरपीसी, 323 ए, 147ए, 148ए, 149ए आरपीसी और 4/25 आर्म एक्ट  और 3/25 तेज धार हथियार  के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें