जम्मू। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चल रहे प्रयासों में एसएचओ जानीपुर ने अपनी टीम के साथ दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है।
10 फरवरी को जानीपुर पुलिस को पिता से शिकायत मिली कि उनकी दो नाबालिग बेटियों का दो अपहरणकर्ताओं शिवा दास और मनोज कुमार दोनों निवासी छत्तीसगढ़ मौजूदा समय में जानीपुर कॉलोनी ने अपहरण कर लिया है। खुफिया जानकारी जुटाने और जानीपुर स्थानीय पुलिस के समन्वित प्रयासों के बाद एसडीपीओ की कड़ी निगरानी में अभियान चलाया गया। पुलिस ने लड़कियों को छत्तीसगढ़ के बालूदा से बरामद कर लिया गया। ब्यूरो