जम्मू। राष्ट्रीय परशुराम परिषद, जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष जीवा नंद शर्मा ने मंगलवार को सेंट्रल मोहयाल सभा, दिल्ली के अध्यक्ष सुनील वैद से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय परशुराम परिषद (आरपीपी) की गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई। बैठक के दौरान आरपीपी के प्रदेश मंत्री चंदन दत्त भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ब्राह्मण समुदाय को मजबूत करने और युवाओं के बीच विज्ञान की वैदिक प्रणाली को विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बता दें कि सुनील वैद दिल्ली के एक प्रसिद्ध व्यवसायी हैं, जो पूरे भारत में सामुदायिक सेवा का व्यापक अनुभव रखते हैं। वैद ने आरपीपी को अपना पूरा समर्थन देने की बात कही। इस दौरान अभिनव बख्शी और कुलदीप बाली ने भी अपने विचार साझा किया। ब्यूरो