फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में घने कोहरे से यातायात से लेकर विमान सेवाओं पर असर, दो उड़ानें रद्द

Sun, 02 Feb 2020 08:22 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ली - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन
फरवरी में जम्मू में घना कोहरा आम आदमी के लिए हैरत भरा है। इससे जनजीवन से लेकर विमान सेवाएं तक प्रभावित हैं। रविवार सुबह सात से लेकर करीब दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इससे सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। विमान सेवाओं की बात करें तो उड़ानें रद्द हो गईं और सात का समय बदलना पड़ा। हालांकि, एक बजे के बाद विमान सेवाएं अपने समयानुसार रहीं।
विज्ञापन


जम्मू में घने कोहरे और रविवार होने के चलते सुबह दस बजे तक लोग अपने घरों से कम ही बाहर निकले। हालांकि, इसके बाद कोहरा छंट गया और अच्छी धूप भी खिली। मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक सोनम लोटस के अनुसार पिछले एक सप्ताह से मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन पहाड़ों पर बर्फ होने से उमस हल्के बादलों का रूप ले रही हैं और इससे घना कोहरा हो रहा है। 

चार फरवरी को प्रदेश में हल्की बारिश होने के बाद कोहरे से राहत मिलेगी। कश्मीर में अधिकतम स्थानों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गयी, जिससे लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 8.9 डिग्री, लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।  जम्मू में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री और श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें