फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 72 बोतल अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने दो शराब तस्करों को 72 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रेलवे चौक बाड़ी ब्राह्मणा के पास गश्त के दौरान एक अवैध शराब तस्कर को पकड़ा। उसकी पहचान अजय कुमार निवासी रेहल खैरी तहसील बिश्नाह जिला जम्मू के रूप में हुई। उसके कब्जे से 180 एमएल की जेके स्पेशल व्हिस्की की 52 बोतल शराब बरामद हुई। थाना बाड़ी ब्राह्मणा में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार कैनाल रोड विजयपुर के पास अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर 20 बोतलें जेके स्पेशल व्हिस्की और 3750 रुपये नकद बरामद किए। आरोपी की पहचान अशोक कुमार निवासी विजयपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें