फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना से सीआरपीएफ जवान समेत दो की मौत, 3039 चिकित्सा कर्मियों को लगी वैक्सीन

Sat, 23 Jan 2021 11:50 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश में शुक्रवार को 3039 चिकित्सा कर्मियों को कोरोना की खुराक दी गई। इसमें कई अधीक्षक और एचओडी स्तर के अधिकारी शामिल रहे। सोमवार से चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के विभिन्न जिलों में वैक्सीन केंद्रों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। जीएमसी जम्मू में अधीक्षक डॉ. दारा सिंह ने शुक्रवार को पहली डोज ली। उनके साथ विभिन्न विभागों के एचओडी और अस्पताल में 100 कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई।

विज्ञापन


इस बीच प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में चार लोगों ने कोविड संक्रमण से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग से 2 मौतें हुई हैं। जीएमसी जम्मू में एक सीआरपीएफ जवान सहित दो लोगों मौत हुई है। अस्पताल के सीसीयू यूनिट में सीआरपीएफ के 49 वर्षीय जवान को भर्ती किया गया था। लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और उसने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ेंः रहस्यों से भरी 'जन्नत' में जमीन के अंदर है मंदिर, बेहद खूबसूरत हैं कश्मीर के ये स्थान    
विज्ञापन


इसके अलावा आरएस पुरा निवासी एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। इस बीच प्रदेश में 88 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें जम्मू संभाग से 42 मामले हैं। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 97 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन


इसमें जम्मू संभाग से 30 मरीज हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 1928 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है, इसमें कश्मीर संभाग से 1209 मौतें हुई हैं। प्रदेश में वर्तमान में 1098 मामले सक्रिय हैं और इनमें लगातार गिरावट आ रही है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें