पाकिस्तानी सेना बीएसएफ के आरएसपुरा और अरनिया सेक्टर के पोस्ट को निशाना बनाकर भारी गोलीबारी की। इस फायरिंग की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। गुरुवार की रात को शुरु हुई गोलीबारी अगले दिन भी जारी है।
सीमा सीजफायर उल्लंघन की यह घटना उस वक्त हो रही है जब पाकिस्तानी रेंजर्स और बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल्स की आगामी 6 सितम्बर को नई दिल्ली में मीटिंग होने वाली है। इस मीटिंग में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दोनों देशों के बीच पैदा हुए हालात पर चर्चा की जाएगी और इस बात पर जोर दिया जाएगा की सीमा पर शांति बनाई जा सके।