फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पशु तस्करी के चार प्रयास विफल, 112 मवेशी मुक्त करवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगरोटा सब- डिवरजन में पुलिस ने पशु तस्करी के चार प्रयास विफल करते हुए 112 मवेशियों को मुक्त करवाया है जबकि चार वाहनों को जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मवेशी तस्करी के तीन प्रयास झज्जर कोटली पुलिस ने विफल किए। इसमें तीन वाहनों से कुल 78 मवेशियों को बरामद किया गया। पुलिस टीम ने सुकेतर में नाका लगा रखा था। इस दौरान जेके19ए 7444 ट्रक को जांच के लिए रोका। ट्रक में 25 मवेशी मिले। वहीं जेके02सीएल-1144 को जांच के लिए रोका तो उसमें 33 मवेशी मिले जबकि एक अन्य वाहन जेके19ए3199 में 20 मवेशी मिले। इसमें जेके02सीएल-1144 के चालकों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान रामबन के गुल निवासी मंजूर अहमद के रूप में हुई है जबकि दो अन्य वाहनों के चालक फरार होने में कामयाब रहे। इस संबंध में झज्जर कोटली पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस स्टेशन नगरोटा ने मवेशी तस्करी के एक प्रयास को विफल किया। पुलिस को जेके19ए9585 ट्रक से 34 मवेशी मिले। इसमें चालक शरीफ खान निवासी पुंछ को पुलिस ने गिरफ्तार किया और नगरोटा पुलिस थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें