फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ट्रांसफार्मर से लटके तार की चपेट में आने से दो भैंसें मरीं, चरवाहा बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग से मुआवजा मांग रहा भैंसों का मालिक, विभाग नहीं मान रहा अपनी गलती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। तमाला क्षेत्र में रविवार को सैन्य शिविर के पास एक ट्रांसफार्मर से लटक रहे तार की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत हो गई। इस दौरान भैंसों को लेकर जा रहा उनका मालिक भी बाल-बाल बचा। उसने विभाग से मुआवजा देने की मांग की है। जबकि, विभाग के अधिकारी इसमें अपनी कोई गलती मानने को तैयार ही नहीं हैं।
जानकारी के अनुसार गुलजार अली पुत्र शमसद्दीन निवासी कूल अपनी 35 भैंसों को चराने गया था। भैंसे जब चरने के बाद सड़क की ओर आने लगीं, तो सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर के टूट कर लटके तार की चपेट में दो भैंसें आ गईं। भैंसों को बचाने के लिए जब चरवाहा गुलजार अली उन्हें खींचने लगा, तो उसे भी जोरदार करंट लगा। उसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। गुलजार ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर मामला समझा। उसके बाद शमसद्दीन अपने परिजनों के साथ थाने में मामला दर्ज करवाने पहुंचे। लेकिन, पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। देर रात तक मरी भैंसें भी नहीं उठाई गईं। शमसुद्दीन ने बताया कि दो भैंसें मर जाने से उनका दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बिजली विभाग की लापरवाही से भैंसों की जान गई है। इसलिए, विभाग को उनका पूरा मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन

-

बिजली का तार टूट कर नीचे नहीं पड़ा था। ट्रांसफार्मर के खंभे से भैंसों को करंट लगा होगा। मैंने मौके पर जाकर खुद जांच की है। ट्रांसफार्मर पर खतरा लिखा होता है। इंसानों को समझ आ जाता है, परंतु जानवरों को पता नहीं चलता। जानवर चराने वाले को ट्रांसफार्मर से गुजरते हुए सतर्क रहना चाहिए था।
विज्ञापन

- तौफीक चौधरी, जेई, बिजली विभाग


सूचना मिलने के बाद मौके की जांच पड़ताल की गई है। शुरुआती जांच में भैंसों के मरने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। फिलहाल जांच जारी है। दोनों भैंसों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
- दीपक सिंह कटोच, थाना प्रभारी अरनिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें