- 420 पदों के लिए जम्मू और श्रीनगर केंद्र में होगा पेपर
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। प्रदेश के कॉलेजों में 420 पद भरने के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा 27 अगस्त को होगी। दोनों संभागों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जेकेपीएससी ने साइट पर अपलोड कर दिए हैं। साथ ही प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई दिक्कत होने पर 23 से पहले की आयोग के कार्यालय में संपर्क के निर्देश दिए गए हैं।
कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की कमी को दूर करने के लिए यह परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। प्रदेश के नए नियमों के अनुसार यह पहली परीक्षा है। अब नए नियमों के अनुसार ही अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का ही साक्षात्कार होगा।