फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धड़ा के पास हुआ हादसा,
विज्ञापन

जम्मू। सिद्धड़ा में दो मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर होने के कारण एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया। दरअसल, बजालता के याकूब मोहम्मद और आयुब खान बाइक पर जा रहे थे, जैसे ही बजालत मोड़ से आगे पहुंचे तो गली से अन्य बाइक सवार के साथ भिड़ंत हो गई। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। अन्य बाइक सवार को मामूली चोट आईं। याकूब और आयुब को जीएमसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने याकूब को मृत घाेषित कर दिया और आयुब अभी उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से अज्ञात की मौत
नगरोटा में शनिवार देर रात व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया गया है। राहगीर को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। मृतक के पास से ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ, जिससे पहचान की जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें