फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्कूटी और बाइक की टक्कर में एक की मौत, मृृतक की 3 मई को थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। अखनूर रोड धूमी में रविवार शाम को बाइक (जेके 02 एसी 6466) और स्कूटी (जेके 02 बीएक्स 2723) की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक और स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दोनों चालकों को जीएमसी जम्मू पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने स्कूटी चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल होने वाले की पहचान जोगिंदर (23) पुत्र रोमेश कुमार निवासी जंडियाल और मृतक की कृष्णा चिब (28) पुत्र कुलदीप सिंह चिब निवासी थाती के रूप में हुई। शाम करीब चार बजे स्कूटी सवार कृष्णा घर से पेंट का सामन लेने गया था। धूमी में सड़क पार कर रहा था तो बाइक के साथ टक्कर हो गई। मृतक कृष्णा की 3 मई को शादी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को जब्त किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें