फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों ने किये दो हमले , बैंक गार्ड की 12 बोर राइफल लूटी

Fri, 27 Jul 2018 10:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी हमला
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां और कुलगाम में आतंकियों ने एक के बाद एक हमलों को अंजाम दिया गया। इन हमलों के दौरान आतंकियों ने एक 12 बोर राइफल लूट। जबकि दो स्थानीय लोग इस दौरान घायल भी हुए। हमलों के बाद तलाशी अभियान छेड़ा गया।

विज्ञापन


पहला हमला शुक्रवार को दोपहर करीब पौने तीन हुआ शोपियां जिले में स्थित जम्मू कश्मीर बैंक की मुख्य शाखा में अंजाम दिया गया जहाँ आतंकियों ने बैंक गार्ड की 12 बोर राइफल छीनी और घटना स्थल से फरार हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमले के बाद आस पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ा गया।

गौरतलब है कि गुरुवार को भी शोपियां में आतंकियों ने एक राजनीतिक दल के नेता के घर पर तैनात गार्ड पोस्ट पर हमला कर 4 राइफलें लूट ली थी जिसकी बाद में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन द्वारा ज़िम्मेदारी ली गयी।
विज्ञापन


वहीं एक अन्य हमले में कुलगाम जिले में स्थानीय लोगों द्वारा आतंकियों की बैंक लूट की कोशिश को नाकाम बनाया गया। इस हमले में दो बैंक गार्ड सहित तीन लोग घायल भी हुए। जिले के एसएसपी हरमीत सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि करीब पौने चार बजे 4 से 5 पांच आतंकियों मोहनपुरा में स्थित जेके बैंक की शाका में बैंक लूट की मंशा से दाखिल हुए लेकिन उनकी इस कोशिश को वहां मौजूद बैंक गार्ड और स्थानीय लोगों द्वारा नाकाम बना दिया गया। उन्होंने बताया कि इस बीच आतंकियों ने फायरिंग की और घटना स्थल से फरार हो गए।

एसएसपी के अनुसार घायलों में दो बैंक गार्ड और एक स्थानीय है जिन्हें पहले जिला अस्पताल कुलगाम ले जाया गया लेकिन बाद में उन्हें श्रीनगर के एसएमएचएस ले जाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा घटना को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है। बता दें कि घटना के तुरंत बाद आस पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें