फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आतंकी समूहों के लिए मुखबिरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों में एक अखनूर के मथवार और दूसरा मोखे गांव का
विज्ञापन

आरएस पुरा पुलिस स्टेशन में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आतंकी संगठनों से जुड़े हैंडलरों को सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां मुहैया कराने के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप हैं कि इन्होंने जम्मू जिले के आरएस पुरा बॉर्डर इलाके से विदेशी खुफिया एजेंटों और आतंकी संगठनों से जुड़े हैंडलर्स को सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा की थी।
अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अखनूर के मथवार निवासी अरुण कुमार और मोखे निवासी गौरव शर्मा हैं। इनके खिलाफ आरएस पुरा पुलिस स्टेशन में ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 की धारा 3 और 5, और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 और 61(2) के तहत एफआर्आर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन चैनलों के जरिए विदेशी खुफिया एजेंटों और आतंकी संगठनों से जुड़े हैंडलर्स को जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा से जुड़ी तस्वीरें और इलेक्ट्रॉनिक डेटा भेज रहे थे। इन कथित गतिविधियों के दायरे का पता लगाने, सुरक्षा पर पड़ने वाले संभावित असर का आकलन करने और इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच और पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें