सांबा। जिला पुलिस ने स्नेचिंग और हमले के आरोप में 2 आरोपियों को बाड़ी ब्राह्मणा से गिरफ्तार करने का दावा किया है। दोनों पर पुलिस स्टेशन बाड़ी ब्राह्मणा में केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार कि दो व्यक्तियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर लूटपाट की थी। पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और थाना बाड़ी ब्राह्मणा में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस टीम ने प्रौद्योगिकी और मानव-आईएनटी संसाधनों का उपयोग करके दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। इनकी पहचान बचन लाल और लवली कुमार पुत्र जनक राज निवासी स्माइलपुर बाड़ी ब्राह्मणा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक खुखरी, एक टोका, एक पुलिस जैकेट, एक आर्मी जैकेट और पुलिस कैप बरामद की है।