जम्मू। मीरा साहिब पुलिस ने नशा तस्कर से 4.70 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने मरालियां मोड़ में नाका लगाया था। इसी दौरान सलमान खान निवासी दरसोपुर गुजर रहा था। तलाशी लेने पर हेरोइन बरामद हुई। इसी तरह सिद्दड़ा में व्यक्ति से 3.70 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान राज कुमार निवासी टोप शेरखानिया के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू की है। ब्यूरो