12वीं में 97.8 प्रतिशत अंक लाने वाली दांशु को घर में किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। एसडीएम मढ़ मनु हंसा ने 12वीं में 97.8 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली सीमावर्ती क्षेत्र के गोल पतन की छात्रा दांशु शर्मा को निवास स्थान पर सम्मानित किया। साथ ही होनहार के उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामना की। एसडीएम ने छात्रा को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। कहा कि कभी भी पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी आए तो सिर्फ फोन कर बता दे, उसी वक्त परेशानी का हल किया जाएगा। सरपंच गंगो चक पंचायत लज्जया देवी ने कहा कि बेटी ने अच्छे अंक लाकर न सिर्फ माता-पिता का नाम रोशन किया बल्कि पंचायत व पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया। बताया कि बेटी ने सीमावर्ती क्षेत्र में रहते हुए कठिनाई के बीच मुकाम हासिल किया है। युवा पीढ़ी को मेधावी से प्रेरणा लेनी चाहिए। यहां बीडीओ मढ़ कपिल देओल, नायब तहसीलदार मढ़ राजेश बाली, भाजपा जिला सचिव दीपक पांडेय, गुलशन शर्मा लाडी, प्रीति शर्मा, मोहिंदर शर्मा मौजूद रहे।