फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट, दो जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

Sun, 05 May 2019 08:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुपवाड़ा
विज्ञापन
धमाका (सांकेतिक) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में एलओसी के करीब कंठवाला इलाके में रविवार को आईईडी विस्फोट में सेना के दो जवान घायल हो गए। दोनों को श्रीनगर में सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों जवान सेना की 2/8 जीआर के बताए जाते हैं। 

विज्ञापन


जवान कंठवाला पोस्ट के पास गश्त पर थे। इसी दौरान एक जवान का पैर आईईडी पर पड़ गया। इससे विस्फोट हो जाने से दोनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों जवानों का साथियों ने पहले स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर बेस अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें