फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया में दो सड़क हादसे, एक की मौत, एक घायल

Wed, 07 Aug 2024 05:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र के अलग-अलग दो जगह पर सड़क हादसे के मामले सामने आए हैं। इसमें एक की मौत और एक के घायल होने की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार भूपेंद्र कुमार पुत्र श्याम कुमार निवासी अरनिया ऑटो में सवार होकर जा रहा था। काकू दे कोठे गांव में पहुंचते ही ऑटो का नियंत्रण बिगड़ गया। इससे वह ऑटो समेत दीवार के साथ टकरा गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अरनिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। जीएमसी जम्मू में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरा मामला अरनिया के ऐक नाले पर हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल और कार की भिड़ंत हुई है। इसमें मनोहर लाल पुत्र बरयाम चंद निवासी पिंडी चाढ़का घायल हो गए। अरनिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें